तनाव मुक्ति के उपाय
जरुरत अनुसार पानी का कीजिए
उपयोग |
जल वचाव मे आपका होगा सहयोग ||
देश को अगर हो बचाना |
पानी होगा आपको बचाना ||
मनुष्य के लिए तनाव से,मुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है । यदि ऐसा नहीं किया जाता तो इसका घातक प्रभाव पड़ता है । इस अध्याय मेंब कुछ ऐसे उपाय दिए जा रहे हैं जो शरीए तथा मस्तिष्क को आराम देने में अत्यंत करगर हैं ।
लंबी सांस लेना –
अत्यधिक तनाव के क्षणों में धीमी और लंबी सांस लीजिए । इसके लिए पहले पेट को फुलाइए फिर उसमें एकत्रित सांस को ऊपर की ओर खिसकाइए । ऐसे में सांस छोड़े बिना फूले हुए पेट को पिचकाने की जरुरत पड़ती है । अब सांस को कुछ क्षण अंदर रोके रखिए , फिर धीमी गति से सांस बाहर छोड़ दीजिए । सांस लेने और छोड़ने में नाक का इस्तेमाल करें । सांस छोड़ने के पश्चात सुखपूर्वक बैठ जाइए । थोड़ी देर बाद आप पूरी तरह तनाव से मुक्त हो जाएंगे ।
ठहाके लगाना –
एक खुला ठ्हाका मारकर बड़े से बड़े तनाव में कमी ला सकते हैं । अनुसंधानों से पता चला है कि हंसी के ठहाके लगाने से मस्तिष्क रोग निवारक प्राकृतिक स्राव छोड़ता है । इससे तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है।
विश्राम करना –
सर्वप्रथम आंखे बंद करके बैठे जाइए । इसके बाद सांस अंदर खींचिए और उसे ६ सेकंड तक रोके रखिए । इस बीच मांसपेशियों में यथासंभव तनाव पैदा कीजिए । फिर धीरे – धीरे सांस बाहर निकालिए और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दीजिए । लगभग २० सेकंड तक लयबध्द ढंग से सांस लीजिए और छोड़िए । उपरोक्त प्रक्रिया को दो बार दोहराइए । तीसरी बार ऐसा करने के बाद एक मिनट तक किसी आनंददायी विषय पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्णत: विश्राम कीजिए । इस प्रयोग से भी मानसिक तनाव दूर हो जाएगा ।
ठंडा जल पीना –
काम खत्म होने के बाद कोई पेय पदार्थ लेने के बजाय थंडा जल या फलों का रस पीजिए । इसके बाद १० मिनट तक किसी शांत स्थान पर आंखें मूंदकर बैठे रहिए । इससे भी मानसिक तनाव का शीघ्र ही निवारण हो जाता है ।
धीमा संगीत सुनना –
कुछ बिशेषज्ञों का कहना है कि धीमा – मधुर सिगीत बहुत अच्छा तनावरोधी है । अतः इसके लिए शास्त्रीय संगीत सुनना सर्वश्रेष्ठ है । इससे भी तनाव दूर हो जाता है ।
खाली समय निकालना –
कामकाज के बीच अपने लिए भी थोड़ा समय निकालिए । अगर आपके पास अपने लिए समय नहीं है आप सदा तनावग्रस्त ,चिड़चिड़े एवं चिंतित रहेंगे । अपने लिए समय निकालने से भी मनुष्य मानसिक तनाव को दूर करने में सफल को जाता है ।
Vijay tiwari




















